मां दंतेश्वरी मंदिर में प्रज्ज्वलित हुए आशीर्वाद के दीप, सेवा और जनकल्याण का लिया संकल्प
धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसाई पारा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मां दंतेश्वरी से देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मेघराज ठाकुर, श्वेता ठाकुर, रामकुमारी ठाकुर, शिवा यादव, तुषार यादव, हर्ष मिश्रा, रौनक ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्षद मेघराज ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति समर्पण का अवसर है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर देश की उन्नति, नागरिकों की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराते हैं। जनसेवा के कार्यों में सहभागिता निभाते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना हम सभी का संकल्प होना चाहिए।
पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान : 151 दीपों से जगमगा उठा परिसर







