Home घटना महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या, दम घुटने से मासूम की...

महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या, दम घुटने से मासूम की मौत

रायपुर । राजधानी में एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना में कमरे में सो रहे ढाई साल के मासूम की धुएं से दम घुटने के बाद मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गयी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।घटना मंदिर हसौद थाना के तुलसी गांव की है।

मृतक महिला का नाम यशोदा ढीवर (31) साल है। महिला ने अपने कमरे में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला के कमरे में धुआं काफी ज्यादा भर गया था, इस वजह से वहां सो रहे ढाई साल के मासूम की दम घुटने से मौत हो गई है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मृतिका का पति टेलर है और घटना के वक्त घर पर मौजूद नहीं था।

Exit mobile version