महापौर रामू रोहरा ने विवेकानंद वार्ड में 7.92 लाख रुपये के आरसीसी नाली निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

4

धमतरी | नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा ने विवेकानंद वार्ड अंतर्गत संतलहरी नगर विवेकानंद कॉलोनी में 7.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में अध्यक्षता श्रीमती कौशिल्या देवांगन सभापति (स्पीकर),लोक निर्माण विभाग के सभापति श्री विजय मोटवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए जनहित के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभापति (स्पीकर) श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम धमतरी द्वारा प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद वार्ड में लंबे समय से बेहतर जल निकासी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए आरसीसी नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान होगा तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग सभापति श्री विजय मोटवानी ने कहा कि नगर निगम धमतरी द्वारा शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। आरसीसी नाली निर्माण होने से क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी तथा बरसात के दौरान नागरिकों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि महापौर श्री रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम जनसुविधाओं के विस्तार एवं अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है, जिसका लाभ शहरवासियों को मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से निर्माण कार्य में सहयोग करने एवं इसकी गुणवत्ता बनाए रखने में सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती विभा चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों की ओर से महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा, लोक निर्माण विभाग सभापति श्री विजय मोटवानी तथा नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम के सहयोग से वार्ड में लगातार विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं, जिससे नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। उन्होंने जनहित के इस महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति एवं भूमिपूजन के लिए महापौर सहित पूरे नगर निगम परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पार्षदअनिता अग्रवाल,आशा लोधी, संतोष सोनकर, मेघराज ठाकुर,संजय देवांगन, गजेन्द्र कंवर,आशा नंदू लोधी,राजीव चन्द्राकर, रोहिताश मिश्रा,डा रमेश खंडेलवाल,भूपत देवांगन,भारती खंडेलवाल, केवल साहू,शेष कुमार,नीरज श्रीवास्तव,मनोज राठी,नन्दू लोधी,महेश शर्मा,यश अग्रवाल,निर्मल साहू,जितेन्द्र देवांगन ऐवं विवेकानंद वार्डवासी उपस्थित थे। सभी ने क्षेत्र के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।