
धमतरी | जालमपुर वार्ड स्थित दीवान तालाब जलेश्वर महादेव मंदिर के पास ₹3.50 लाख की लागत से बनने वाले डोम शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय मोटवानी, वार्ड पार्षद संजय देवांगन सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में जनसुविधाओं एवं धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में डोम शेड निर्माण होने से श्रद्धालुओं एवं वार्डवासियों को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है और निगम निरंतर जनहित के कार्य कर रहा है।सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि वार्डवासियों की मांग एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। डोम शेड बनने से मंदिर परिसर अधिक व्यवस्थित एवं उपयोगी बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता की मूलभूत सुविधाओं के साथ धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के विकास हेतु भी लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूर्ण कराने की बात कही। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर,पार्षद चंद्रभागा साहू,संतोष सोनकर, शैलेश रजक,अज्जू देशलहरे, कविंद्र जैन, रोहिताश मिश्रा, गौरव मगर,नंदू लोधी,रूखमणी सोनकर,चंद्रकला पटेल, भागवत देवांगन, रेखा शंडिल्य देवेंद देवांगन,विष्णु सिन्हा, राकेश देवांगन,प्रकाश देवांगन, ललिता देवांगन,नेमीन सिन्हा, सुखो वर्मा,जमुना देवांगन,मंजू सीमा,मारुति,सुमन,राजेंद्र साहू,रमेश,राजेश लोधी सहित जनप्रतिनिधि,वार्डवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।





