Home Latest महापौर रामू रोहरा को बौद्ध महार समाज ने दिया धन्यवाद

महापौर रामू रोहरा को बौद्ध महार समाज ने दिया धन्यवाद

धमतरी | दानीटोला वार्ड स्थित बौद्ध महार समाज के सामाजिक भवन में अतिरिक्त सुविधाओं के लिए नए कक्ष निर्माण हेतु राशि प्रदान करने पर समाज के पदाधिकारियों ने नगर निगम महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण से समाज के कार्यक्रमों, बैठकों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से भवन में अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे महापौर  रोहरा ने गंभीरता से लेते हुए कक्ष निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने महापौर रामू रोहरा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से समाज के विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। समाज के लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई।

Exit mobile version