Home Latest दृष्टिबाधित दिव्यांग कलाकार ओमन सिन्हा ने गीत-संगीत के माध्यम से दिया नशा...

दृष्टिबाधित दिव्यांग कलाकार ओमन सिन्हा ने गीत-संगीत के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

प्राचार्य मदनमोहन दास ने कहा – ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और उपयोगी,सही दिशा देते हैं

धमतरी | कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न कल्याणकारी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डॉ. मनीषा पांडे, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग जिला धमतरी के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र धमतरी की टीम ने ग्राम लोहरसी स्थित हाई स्कूल में नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में केंद्र के विशेष शिक्षक एवं दृष्टिबाधित दिव्यांग कलाकार ओमन लाल सिन्हा तथा सहयोगी श्री मनोज सिन्हा ने गीत-संगीत और व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को बड़े ध्यान और रुचि के साथ सुना। इस अवसर पर हाई स्कूल लोहरसी के प्राचार्य श्री मदनमोहन दास ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक दिशा अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए,टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version