Home Latest आमदी में आयोजित “जय स्ववेद कथा” एवं समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव में...

आमदी में आयोजित “जय स्ववेद कथा” एवं समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

आमदी में आयोजित “जय स्ववेद कथा” एवं समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव में शामिल हुए विधायक ओंकार साह
संत समाज का लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक चेतना एवं जन-जागरण के संदेश को सराहा
आमदी। आमदी में आयोजित “जय स्ववेद कथा” एवं समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। उन्होंने संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने आध्यात्मिक आयोजन के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव, सेवा और जन-जागरण का संदेश पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।
यह आयोजन विहंगम योग संत समाज के 103वें वार्षिकोत्सव एवं 25,000 कुण्डीय स्ववेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कन्याकुमारी से काशी तक निकाली जा रही स्ववेद संदेश यात्रा के जरिए आध्यात्मिक चेतना और जन-जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
संत परवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण में कथा एवं विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता की। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आत्मचिंतन, सद्भाव, सेवा और सकारात्मक जीवन मूल्यों की दिशा में प्रेरित करते हैं। आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में संत समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने संत परवर श्री विज्ञान देव जी महाराज एवं संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान धमतरी विधायक ओंकार साहू , कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू , नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविता साहू , बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version