Home आयोजन महापौर-कलेक्टर ने किया शहरी क्षेत्र में पौधरोपण का शुभारम्भ

महापौर-कलेक्टर ने किया शहरी क्षेत्र में पौधरोपण का शुभारम्भ

पीजी काॅलेज के समीप स्टेडियम परिसर में रोपे गए 225 पौधे
धमतरी । नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर विजय देवांगन  एवं कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने सुबह स्थानीय पी.जी. काॅलेज के समीप स्थित क्रिकेट स्टेडियम परिसर में पौधे रोपकर शहरी क्षेत्र में पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। उक्त परिसर में नीम, करंज, जामुन,

अमरूद, अमलतास, गुलमोहर सहित 225 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। अतिथियों के द्वारा स्टेडियम परिसर के भीतर 115 पौधे तथा बाहर चारों ओर 110 पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध व सुरक्षित करने की अपील की। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति  अनुराग मसीह, आयुक्त आशीष टिकरिहा सहित

पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जिला क्रिकेट यूनियन, यूथ हाॅस्टल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा चालू मानसून सीजन में धमतरी शहर में 10 हजार पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Exit mobile version