Home Uncategorized मनरेगा v/s वीबी जी राम जी: कांग्रेस ने अपने प्रेस वार्ता में...

मनरेगा v/s वीबी जी राम जी: कांग्रेस ने अपने प्रेस वार्ता में रोजगार खत्म करने का बताया षड्यंत्र

धमतरी।विकसित भारत जी राम जी और मनरेगा मामले में भाजपा कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। दोनों पार्टियों द्वारा अपने-अपनी पक्ष रखे जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले जिले के प्रभारी मंत्री ने बीवी जी राम जी पर प्रेस वार्ता लेकर पूरी जानकारी दी थी। अब कांग्रेस ने प्रेस वार्ता लेकर इस पर कटाक्ष किया है। कहा है कि यह रोजगार को खत्म करने का षड्यंत्र है। इसमें अब ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मिलना बंद हो जाएगा।
शनिवार को प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी धमतरी राजीव भवन पहुंचे। जहां पर उन्होंने मनरेगा विषय पर प्रेस वार्ता ली। उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून में परिवर्तन मोदी सरकार का श्रमिक विरोधी कदम है। यह महात्मा गांधी के आदर्शों पर कुठाराघात है। मजदूरों के अधिकारों को सीमित करने वाला निर्णय है। अब तक मनरेगा संविधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाली अधिकारों पर आधारित गारंटी थी नया फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल केंद्र द्वारा कंट्रोल किए जाने वाले स्कीम में बदल दिया है। मनरेगा की तहत सरकारी आर्डर से कभी काम नहीं रोका गया। नया सिस्टम हर साल तय टाइम के लिए जबरदस्ती रोजगार बंद करने की ज्यादा देता है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 100 दिन से 125 दिन की मजदूरी वाली बात सिर्फ एक चालाकी है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 70% गांव में भाजपा की सरकार आने के बाद से अघोषित तौर पर काम नहीं दिया जा रहा है। पिछले 11 सालों में मोदी सरकार बनने के बाद मनरेगा में काम देने का राष्ट्रीय औसत मात्रा 38 दिनों का है। मतलब 11 सालों में मोदी सरकार किसी भी साल 100 दिन काम नहीं दे पाई। मोदी सरकार अब राज्यों पर जी राम जी का लगभग 50000 करोड़ का बोझ डालना चाहती है उन्हें 40% खर्च उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि राज्य सरकार के पास फंड नहीं है। वैसे भी राज्य सरकार फुक्कड है। यह योजना ध्वस्त होने वाली है।केंद्र के पास भी पैसा नहीं है। उन्होंने बताया कि 10 से 25 जनवरी तक ग्रामीण अंचलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा इसके लिए सुनील माहेश्वरी को प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने वंदे मातरम,नाथूराम गोडसे, पंचायती राज जैसे विषयों पर भी चर्चा की। इस दौरान सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा,लेखराम साहू,लक्ष्मी ध्रुव, शरद लोहाना,मोहन लालवानी, पंकज महावर, विजय प्रकाश जैन, गोपाल शर्मा, अरविंद दोशी, आनंद पवार, नीलम चंद्राकर,योगेश शर्मा, डिहूराम साहू, दीपक सोनकर, सूर्य प्रभा चेट्टियार, अंबिका सिन्हा, कविता बाबर,राजा देवांगन,तारिक रजा,डाकुवर सिंह साहू सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version