Home Latest मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1223 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित

मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1223 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित

जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए

धमतरी | मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह अगस्त हेतु कुल 1223 क्विंटल 40 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 887 प्राथमिक स्कूलों के लिए 546 क्ंिवटल 50 किलोग्राम और 457 माध्यमिक स्कूलों के लिए 676 क्विंटल 90 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के 289 स्कूलों के लिए 283 किं्वटल खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 173 प्राथमिक स्कूलों के लिए 124 किं्वटल 40 किलोग्राम और 116 माध्यमिक स्कूलों के लिए 158 किं्वटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 54 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एनजीओ को 131 क्विंटल खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 31 प्राथमिक स्कूलों के लिए 39 क्विंटल 50 किलोग्राम और 23 माध्यमिक स्कूलों के 91 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।

इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 306 स्कूलों के लिए 345 किं्वटल 60 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 186 प्राथमिक स्कूलों के लिए 154 किं्वटल 30 किलोग्राम और 120 माध्यमिक स्कूलों के लिए 191 किं्वटल 30 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 208 किं्वटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 97 किं्वटल 90 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 110 किं्वटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 255 किं्वटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 130 किं्वटल 40 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 124 किं्वटल 80 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

Exit mobile version