
नगरी। सराईटोला निवासी फत्ते सिंग पिता प्रताप मण्डावी उम्र 28 वर्ष की मछली जाल में फंसकर डूब जाने से मौत हो गई है। केरेगावं पुलिस ने बताया कि मृतक अपने बड़े भाई रत्तीराम व 6 अन्य साथी के साथ जाल लेकर शनिवार को मछली मारने हितली व बगरूम नाला के बीच आमानाला गया था। इस दौरान फत्तेसिंग अपने फेके गए जाल में फंसकर डूब गया। अन्य साथी ने नाले से बाहर निकल कर मृतक को ढूंढने का प्रयास किया पर वह नही मिला। अंधेरा होने पर सभी साथी घर वापस हो गए। घर पर जानकारी ली गई तो वह घर नही पहुचा था |