Home Latest मगरलोड विकास खंड के शिक्षक,”राज्य स्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण” पुरस्कार से होंगे...

मगरलोड विकास खंड के शिक्षक,”राज्य स्तरीय अक्षय शिक्षा अलंकरण” पुरस्कार से होंगे सम्मानित

धमतरी/मगरलोड | इस वर्ष मगरलोड विकासखंड के तीन शिक्षको अवध राम साहू व्याख्याता गणित रेडक्रॉस काउंसलर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा, राजू राम साहू व्याख्याता(रा.से.यो.कार्यक्रम अधिकारी) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुडेनी एवं शिव शंकर साहू शिक्षक माध्यमिक शाला हसदा न.1 का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, विषय आधारित मॉडल, प्रयोजना कार्य, नवाचारी प्रयोग, सामाजिक क्षेत्र, रेडक्रास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र विभिन्न गतिविधियों द्वारा निरंतर जन चेतना, विद्यार्थियों में अंतर्निहित क्षमताओं के विकास,विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास हेतु किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय अक्षय शिक्षा प्रबोधक के लिए चयन हुआ है।

सभी सम्मानित शिक्षकों को कर्मचारी प्रकोष्ठ मगरलोड, साहू समाज के सदस्य गण, शिक्षक साथी धमतरी जिला के रा.से.यो.,रेड क्रॉस टीम, पालक एवं विद्यार्थियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैl

Exit mobile version