Home Latest भ्रामक खबर और अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध की जाएगी एफ.आई.आर.दर्ज, राशन खत्म होने पर विभिन्न नंबरों पर कॉल करने संबंधी खबर गलत

भ्रामक खबर और अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध की जाएगी एफ.आई.आर.दर्ज, राशन खत्म होने पर विभिन्न नंबरों पर कॉल करने संबंधी खबर गलत

0
भ्रामक खबर और अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध की जाएगी एफ.आई.आर.दर्ज, राशन खत्म होने पर विभिन्न नंबरों पर कॉल करने संबंधी  खबर गलत

कोरोना संक्रमण काल में अफवाह और गलत बातों का प्रचार करने से सबको बचना चाहिए-कलेक्टर श्री मौर्य
भ्रामक खबर और अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध की जाएगी एफ.आई.आर.दर्ज

धमतरी| जिला प्रशासन ने इस खबर का खण्डन किया है, जिसमें कहा गया है कि लॉक डाउन के दौरान जिन परिवारों के घर पर राशन, पैसे खत्म हो गए और कहीं काम पर नहीं जा पा रहे, तो जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम, एस.डी.एम. इत्यादि के नंबर पर कॉल कर परिवार के सदस्यों की संख्या बताकर राशन प्राप्त कर सकते हैं। वास्तविकता यह है कि खाद्य विभाग ने आगामी मई माह में बी.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवारों के लिए व्यवस्था की है कि वे शासकीय उचित मूल्य की दुकान से मई और जून माह का चावल, माह मई में निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने कहा है कि महामारी के इस संक्रमण काल में सबको अफवाहों और गलत बातों का प्रचार करने से बचना चाहिए। इस तरह की खबर फैलाने वाले के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है, कि सभी भ्रामक खबरों की पुष्टि कर लें और सकारात्मक रहकर इस कोरोना बीमारी से सुरक्षा और बचाव में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here