Home घटना भालू ने किया युवक पर हमला, अस्पताल में दाखिल

भालू ने किया युवक पर हमला, अस्पताल में दाखिल

नगरी । वनांचल में हिंसक पशुओं की आमदरफ्त से यहां निवासरत लोग दहशत में है | हिंसक प्राणियों ने कई बार किसानों के मवेशियों को अपना शिकार बनाया है |भालुओं के हमले से वन क्षेत्र के आस-पास के गांव में दहशत है। कुछ दिन पहले जंगल गए एक युवक को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बुधवार को फिर से भालू ने खेत में गए युवक पर हमला कर दिया। नगरी के ग्राम महुआबाहरा देवराम यादव 39 वर्षीय खेत गया था, जिस पर भालू ने हमला कर दिया। किसी तरह उसने भालू से अपनी जान बचाई | सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस पहुंची और घायल का प्राथमिक उपचार किया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी में भर्ती किया गया है| 

Exit mobile version