Home Latest भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी श्री चरणजीत सिंह ने...

भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी श्री चरणजीत सिंह ने किया नारी और चर्रा का निरीक्षण

बिहान की महिलाओं से की चर्चा

धमतरी | भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी श्री चरणजीत सिंह ने धमतरी जिले के कुरूद स्थित ग्राम नारी और चर्रा का भ्रमण किया। इस दौरान बिहान की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर उनसे चर्चा की। यहां कृषि आधारित उत्पाद, पशुपालन, ग्रीन आर्मी की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। इसके साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों द्वारा आत्मनिर्भर होने के लिए किए जा रहे व्यवसायों की जानकारी ली। इसके अलावा बिहान गतिविधियों से हो रही आय व्यय के बारे में भी पूछा। साथ ही चर्रा में लगे स्टालों का अवलोकन किया तथा चर्रा क्लस्टर की बैठक में महिलाओं द्वारा लिए जा रहे आवश्यक गतिविधियों, कार्ययोजना को भी जाना। इसके अलावा बैंक सखी के समक्ष आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा।

इस अवसर पर राज्य से एमडी एनआरएलएम सुश्री जयश्री जैन, ज्वाइंट कमिश्नर आर के झा, वीरेन्द्र जायसवाल, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, सी ई ओ ज़िला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version