Home Latest भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन सबसे सुरक्षित, अब कोरोना से डरने का...

भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन सबसे सुरक्षित, अब कोरोना से डरने का नहीं लड़ने का समय : प्रीतेश गांधी

धमतरी | पूरे विश्व को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने कोरोना वैक्सीन का ईजात कर लिया है. जिसके बाद 16 जुलाई से भारत में देश के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की शुरुआत की गई , जिसके बाद 1 मई 2021 से पूरे देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण की भी शुरुआत हो चुकी है.

इसी कड़ी में आज 8 मई 2021 को प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ ने ग्राम पोटियाडीह धमतरी शोभा राम देवांगन स्कूल में कोरोना वैक्सीन लगवाई. इस अवसर पर प्रीतेश गांधी ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने वैश्विक स्तर पर सबको झकझोर कर रख दिया. हमारे देश में भी कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत ही क्षति हुई लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में सही समय पर उठाए गए सार्थक कदम व उपाय से भारत में कोरोना के संक्रमण को काफी हद तक रोकने में हम कामयाब हुए हैं. इस प्रयास में हमारे फ्रंट वारियर्स का भी बहुमूल्य योगदान रहा.

 

प्रीतेश गांधी ने कहा कि हमें अपने सरकार और वैज्ञानिकों पर भरोसा रखना चाहिए. क्योंकि ट्रायल और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही वैक्सिनेशन ड्राइव की शुरुआत हुई है. ये डरने का नहीं बल्कि अपने डर और कोरोना से लड़ने का समय है. ये वैक्सीनेशन ड्राइव हमारे लिए अवसर है, जिसका फायदा हमें उठाना चाहिए. हमारे देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की कड़ी मेहनत और परिश्रम से हमने भारत में ही कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए वैक्सीन का निर्माण किया है जिसके लिए हमें गर्व है. आज हमारा भारत आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर है और कोरोना काल में भी भारत ने अन्य देशों के मुकाबले जिस सामर्थ्य के साथ मुकाबला किया है उसे देखकर हर कोई हैरान है यह सभी केंद्र की मोदी सरकार की सही निति और सटीक समय पर त्वरित व सही फैसलों की वजह से ही हुआ है.

प्रीतेश गांधी ने आगे कहा कि भारत में निर्मित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है. हमारे वैज्ञानिकों ने दिन-रात कड़ी मेहनत करके हमारे व हमारे परिवार की सुरक्षा के साथ ही देश की आन्तरिक सुरक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन का निर्माण किया है और सभी तरह के आवश्यक जांच व प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही इस टीकाकरण के महाअभियान की शुरुआत हुई है. हमें अपने वैज्ञानिकों पर पूर्ण रूप से भरोसा रखते हुए कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहिए और किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार व भ्रांतियों में नहीं आना चाहिए. खुद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी इन भ्रांतियों से दूर रहने की अपील करते हुए कोरोना वैक्सीन लगवाई है. इसलिए हम सभी का भी यह दायित्व बनता है कि कोरोना वैक्सीन से जुडी किसी भी प्रकार की झूठी अफवाहों से दूर रहें और दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें.

प्रीतेश गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना संक्रमण में छत्तीसगढ़वासियों को उचित स्वास्थ्य सुविधा के लिए तोहफा देते हुए पीएम केयर फंड से देश के 551 सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन स्थापित किए जाने को मंजूरी दी है।जिसके तहत केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करेगी. वहीं गरीब परिवारों को भूखा न सोना पड़े और उनके पोषण का ध्यान रखते हुए मई और जून दो माह तक उन्हें निःशुल्क राशन वितरण करने का सराहनीय निर्णय लिया है जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जी का मैं आभार व्यक्त करता हूँ. मैं 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से अपील भी करता हूँ कि वे भी अपने नजदीकी वैक्सीन सेंटरों में जाकर कोरोना टीकाकरण जरुर करवाएं और घर पर रहें सुरक्षित रहें.

Exit mobile version