Home Latest किसान हितैषी भूपेश सरकार के जलकर बकाया राशि माफी से किसानों में...

किसान हितैषी भूपेश सरकार के जलकर बकाया राशि माफी से किसानों में खुशी – शरद लोहाना बारिश के कारण हुई फसलों के नुकसान पर मुवाज़े की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर – मोहन लालवानी

धमतरी | छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों को राहत देते हुए छत्तीसगढ़ सिंचाई अधिनियम 1931 (क्र-3 सन 1931) की धारा 37-ए द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त कृषकों की 1 नवंबर 2018 से 30 जून 2020 तक की स्थिति में सिंचाई जल कर की बकाया राशि एवं वर्ष 2020-21 की चालू मांग राशि को माफ करने की घोषणा की गई है। वह साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिन मौसम बरसात से ख़राब हुई रबी फ़सलो का तत्काल आंकलन कर प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने के लिए कलेक्टर्स को निर्देश दिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की जलकर माफी व बिन मौसम बरसात से ख़राब हुई रबी फ़सलो पर तत्काल आर्थिक सहायता देने के घोषणा पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना व पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि प्रदेश मे जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभाली है प्रथम दिन से ही किसानों के पक्ष मे अनेक बड़े निर्णय लिए गए हैं। सर्वप्रथम सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी की गई जिससे हमारे प्रदेश के लाखों किसान परिवार के घरों में खुशियां आई। केंद्र सरकार के किसान विरोधी रवैया के बाद भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देते हुए उनकी हक की राशि दिया गया साथ ही गोधन या योजना जैसे जन कल्याणकारी योजना का शुभारंभ कर किसानों पशु पालकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है गोधन न्याय योजना से पशुधन संरक्षण के साथ ही जैविक कृषि के क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों को एक और राहत देते हुए 1 नवंबर 2018 से 30 जून 2020 तक कि स्थिति में सिंचाई जल कर की बकाया राशि एवं 2020-21 कि चालू मांग राशि को माफ करने की घोषणा की गई है।

व विगत 48 घंटे से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण अधिकांश जगहों में आंधी-तूफ़ान और गरज के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई है। इस बेमौसम बरसात से किसानों की रबी फसल को नुकसान पहुँची है इस विकट समस्या को देखते मुख्यमंत्री जी ने किसान हित में निर्णय लेते हुए कलेक्टरों को निर्देशित किया कि बारिश और आंधी-तूफान की वजह से फसल के नुकसान पर आवश्यक आर्थिक सहायता राशि प्रदान करें। प्रदेश के मुखिया किसान पुत्र भूपेश बघेल जी किसानों के दर्द को भली भांति समझते है और लगातार प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर कार्य कर रहे हैं।

Exit mobile version