सेवा का संस्कार पार्टी के रीति-नीति में है समाहित महेंद्र पंडित
समाज के जरूरतमंद तथा निम्न तबके तक पहुंचना है भाजपा का पवित्र सिन्धांत-:कविन्द्र जैन
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने स्थापना दिवस से सेवा सप्ताह का शुभारंभ विभिन्न समाजसेवी तथा जनहित कार्यों को केंद्र बिंदु बनाकर किया गया है इसी कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी की अगुवाई में शासकीय अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल, शीतल पेय तथा जूस वितरण करते हुए उनसे कुशलक्षेम पूछ कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना ईश्वर की उक्त अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को संस्कार में सेवा की भावना प्रदान करती है
वहीं पार्टी के जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने बताया कि पार्टी के कार्य प्रणाली में ही जरूरतमंद तथा समाज के निम्नतम के तक पहुंच कर अपने कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्हें लाभान्वित करना ही पवित्र उद्देश्य में समाहित है जिसे हम सब मिलकर पूरे सप्ताह भर विशेषतःकार्य रूप में परिणित करेंगे।
