भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक 31 को

250

भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक 31 को
जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत का होगा प्रथम नगर आगमन

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी की जिला कार्यसमिति बैठक दिनाँक 31 दिसंबर को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई है। धमतरी जिले के नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा बैठक प्रभारी होंगे। यह जिला संगठन प्रभारी के रूप में उनका प्रथम धमतरी प्रवास होगा। बैठक में परिचय उपरांत संगठनात्मक गतिविधियों पर विमर्श होगा। महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत का भी प्रथम नगर आगमन बृहस्पतिवार को होगा। महिला मोर्चा की बहनों द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत जिला भाजपा कार्यालय में किया जायेगा। जिला कार्यसमिति की बैठक में जिले के नेता पूर्व केबिनेट मंत्री मा अजय चंद्राकर सहित सांसद मा चुन्नीलाल साहू एवं मा मोहन मंडावी विधायक श्रीमती रंजना साहू भी अपनी उपस्थिति देंगे। बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व जिलाध्यक्ष मोर्चों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी नगरीय निकायों के अध्यक्ष उपाध्यक्षगण जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण पूर्व महापौर तथा निगम मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष सहित सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री अपनी उपस्थिति देंगे। जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने सभी अपेक्षितों से बैठक में निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी दी।