भाजपा का इतिहास, कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना की भूमिका पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला

288

धमतरी| अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग आमदी मंडल का समापन हुआ | समापन समारोह के मुख्य अतिथि रामू रोहरा  (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा धमतरी), अध्यक्षता श्रीमती खिलेश्वरी किरण (सदस्य महिला आयोग छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथि मुरारी यदु (मंडल अध्यक्ष आमदी), विजय साहू  (शहर मंडल अध्यक्ष), महेंद्र पंडित  (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा जिला धमतरी) थे | अतिथियों ने कार्यक्रम के समापन समारोह में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किए|

मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु ने पूरे प्रशिक्षण वर्ग का वृत्त प्रस्तुत किया जिसमें वर्ग में कुल 117 प्रशिक्षार्थी शामिल हुए और पूरे दश कालखंड की जानकारी दी| प्रथम कालखंड सुरेश अग्रवाल ने व्यक्ति विकास, निरंजन सिन्हा ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, राजू सिन्हा ने सोसल मीडिया का उपयोग,   कमलेश ठोकने ने आज की भारत के वैचारिक मुख्यधारा एवं हमारी विचार धारा, श्रवण मरकाम ने 2014 के बाद राजनीति में बदलाव भारतीय जनता पार्टी मे हमारा दायित्व, द्वितीय दिवस में  गौकरण साहू ने भाजपा का इतिहास,  त्रिलोक जैन ने पिछले छ:वर्षो में हुए अंत्योदय प्रयत्न, श्रीमती रंजना डिपेन्द्र साहू ने राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका,  कमल डागा ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, अंतिम काल खंड में घनश्याम ने हमारा विचार पर प्रकाश डाला |

इन सभी वक्ता ने सभी प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षित करने में मुख्य भूमिका निभाई है | श्रीमती खिलेश्वरी किरण ने भी सारगर्भित बाते रखी | मुख्य अतिथि रामू रोहरा ने प्रशिक्षण की जानकारी दी | उन्होंने कहा कि जब तक शरीर में जान है व्यक्ति तब तक सीखता है| कार्यक्रम का संचालन कीर्तन मीनपाल ने एवं आभार महामंत्री अमन राव  ने किया | कार्यक्रम में दमयंती केशव साहू (सदस्य जिला पंचायत धमतरी ), हेमंत माला साहू, तेजराम साहू केशव साहू, राकेश साहू, प्रीती कुंभकार, गौकरण साहू, कोमल यादव , नामदेव राय, बसंत  मीनपाल, पुना राम,चिरौंजी लाल, रीता साहू, दिनेश गेडाम, जितेन्द्र पटेल डोमार साहू एवं भाजपा कार्यकर्ता  उपस्थित थे |