भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महापौर, सभापति पार्षद गण एवं सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा म्युनिसिपल स्कूल चौक स्थित (फरसा चौक) में परशुराम जी के चलचित्र में माल्यार्पण किया गया

416

धमतरी |भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर म्युनिसिपल स्कूल चौक स्थित (फरसा चौक) में परशुराम जी की चलचित्र में महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, पार्षद केन्द्रकुमार पेंदरिया, दीपक सोनकर, एल्डरमेन विक्रांत शर्मा एवं सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया।


महापौर विजय देवांगन ने कहां परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, परशुराम त्रेता काल में ऋषि जमदग्नि के घर परशुराम का जन्म हुआ था. उन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है. यही वजह है कि उन्हें समय-समय पर भगवान परशुराम के नाम से भी संबोधित किया गया. वैसे हाथों में हमेशा एक अस्त्र परशु रखने के कारण भी उन्हें परशुराम नाम दिया गया. पुराणों में इस अस्त्र परशु का खूब उल्लेख मिलता है. मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम के परशु अस्त्र में चमत्कारिक शक्तियां थीं और ये खुद भगवान शिव ने उन्हें दिया था.
इस अवसर पर समाज के प्रमुख विक्रांत शर्मा प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज,पीयुष पाण्डेय प्रवक्ता एवं प्रभारी सोशल मीडिया सर्व ब्राह्मण समाज,युवराज शर्मा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज,दीपक पाण्डेय शहर अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज,समीर पाण्डेय, रत्नेश मिश्रा,रितुराज शर्मा,जनेन्द्र शर्मा, प्रेम दीवान,वीरेंद्र तिवारी,राहुल तिवारी,गौरव तिवारी,वीरेंद्र शर्मा, ममता मिश्रा उपाध्यक्ष महिला मंच,शिखा मिश्रा मीडिया प्रभारी महिला मंच, प्राची शर्मा,छोटी दुबे,अंकित शर्मा,स्वप्निल मिश्रा उपस्थित थे।