नई दिल्ली | भारतीय सेना ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीनी साजिश को नाकाम करने के साथ ही ब्लैक टॉप पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. 29-30 अगस्त की रात को चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसका जवाब देते हुए भारतीय सेना ने न सिर्फ न ब्लैक टॉप पोस्ट पर कब्जा जमाया, बल्कि चीनी सेना के कैमरे और सर्विलांस उपकरणों को हटा दिया है.दरअसल, चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने पैंगौंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित ब्लैक टॉप पोस्ट पर कैमरा और सर्विलांस सिस्टम लगाया था. इस पोस्ट पर भारतीय सेना ने कब्जा कर लिया है और कैमरे व सर्विलांस उपकरण को उखाड़ फेंका है.

क्या है पूरा मामला
लद्दाख में दोनों देशों के बीच ताजा झड़प पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित एक चोटी को लेकर हुई. ब्लैक टॉप नामक यह चोटी एलएसी के इस तरफ यानी भारतीय सीमा में है, लेकिन उसपर किसी देश का कब्जा नहीं हुआ करता था. चीन इस चोटी पर कब्जा करने की फिराक में था, जिसे भारतीय जाबांजों ने नाकाम कर दिया