नगरी | दुगली बाजार के पास बोलेरो वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है | मिली जानकारी के अनुसार कौहाबाहरा निवासी सुको बाई उम्र 90 वर्ष को दुगली बाजार के पास बोलेरो वाहन नंबर- cg-19-0854 के चालक दानेश मरका निवासी बस्तर बुडरा (विश्रामपुरी) ने अपनी चपेट में ले लिया | गाड़ी की टक्कर से वह घायल हो गयी |
