बेलर मंडल प्रशिक्षण वर्ग में राजेन्द्र गोलछा ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा पर रखे अपने विचार

291

नगरी | भारतीय जनता पार्टी अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग योजनांतर्गत धमतरी जिला के बेलर मंडल प्रशिक्षण वर्ग में पांचवे सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा के जिला मंत्री एवं दूर संचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा ने भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचार धारा पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए भाजपा की रीति-नीति, विचारधारा, अन्य दलों के विचार धारा सहित विषय वार जानकारी दी | 

उन्होंने  बताया कि  हम नैतिक मूल्यों की राजनीति करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की पंच निष्ठा क्या है? उस पर विस्तारपूर्वक बताते हुए भाजपा के शासन काल में विचारधारा के कारण अंतिम व्यक्ति एवं अंतिम गांवों तक हुए विकास की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के प्रमुख अर्जुन साहू ने की |इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री प्रकाश बैस, कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, राकेश चौबे, कुमार नायर, सुंदरलाल टंडन, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिमजा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।