Home Latest बारिश की वजह से क्रिकेट ट्रायल्स दिनांक 5 एवं 6 सितम्बर 2026...

बारिश की वजह से क्रिकेट ट्रायल्स दिनांक 5 एवं 6 सितम्बर 2026 को किया जावेगा

धमतरी | जिला क्रिकेट संघ द्वारा मौसम विभाग की सूचना तथा दिनांक 29.08.2026 की शाम से लगातार हो रही बारिश की वजह से दिनांक 30.08.2026 को प्रस्तावित धमतरी जिले की अंडर-19 क्रिकेट टीम का ट्रायल्स कार्यक्रम, संशोधित करते हुए दिनांक 05.09.2026 को प्रातः 10.00 बजे से पी.जी. कॉलेज धमतरी के क्रिकेट स्टेडियम में किया जावेगा । अंडर-19 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में दिनांक 01.09.2008 कट ऑफ डेट नियत है ।

अंडर-14 एवं अंडर-16 क्रिकेट टीम का ट्रायल्स दिनांक 06.09.2026 को प्रातः 10.00 बजे से पी.जी. कॉलेज धमतरी के क्रिकेट स्टेडियम में किया जावेगा । अंडर-14 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में दिनांक 01.09.2008 से 31.08.2012 कट ऑफ डेट नियत है एवं अंडर-16 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में दिनांक 01.09.2011 से 31.08.2013 कट ऑफ डेट नियत है ।

अंडर-23 एवं सीनियर क्रिकेट टीम का ट्रायल्स दिनांक 13.09.2026 को प्रातः 10.00 बजे से पी.जी. कॉलेज धमतरी के क्रिकेट स्टेडियम में किया जावेगा । अंडर-23 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में दिनांक 01.09.2004 से 31.08.2008 कट ऑफ डेट नियत है एवं सीनियर क्रिकेट टीम क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया में 35 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाडी भाग ले सकते हैं।

धमतरी जिला क्रिकेट संघ द्वारा धमतरी जिले के समस्त अंडर-14 से सीनियर वर्ग के खिलाडियों को अवगत कराया जाता है कि पी.जी. कॉलेज धमतरी के क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल में भाग लेने हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ है ।

Exit mobile version