Home Latest धमतरी में 30 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य, स्तन कैंसर जांच एवं...

धमतरी में 30 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य, स्तन कैंसर जांच एवं रक्तदान शिविर

धमतरी l सरदार हर्षमीत सिंह अजमानी की स्मृति में पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति, धमतरी तथा वी वाय हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श, स्तन कैंसर जांच (मैमोग्राफी) एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रविवार, 30 अगस्त 2026 को आमापारा, धमतरी स्थित पूज्य पंचायत सिंधी समाज समिति धर्मशाला में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक चलेगा।
शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श, मशीन द्वारा स्तन कैंसर जांच (मैमोग्राफी), नि:शुल्क दवाइयां, रक्तदान, ब्लड टेस्ट, ईसीजी तथा फिजियोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
इस स्वास्थ्य शिविर में वी वाय हॉस्पिटल, रायपुर के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इसमें कैंसर रोग विभाग से डॉ. पीयूष प्रकाश सक्सेना एवं डॉ. अंकित सहाय, हृदय रोग से डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, छाती रोग से डॉ. सिद्धार्थ पाटनवार, ईएनटी से डॉ. अनुपमा जोशी, पेट रोग से डॉ. अनुभा गुप्ता, किडनी रोग से डॉ. सुनित चौधरी, चर्म रोग से डॉ. रवि राव, स्त्री रोग से डॉ. ऐश्वर्या गुप्ता तथा बाल रोग विभाग से डॉ. सीमित्र सिंह मरीजों की जांच करेंगे।
साथ ही ट्रॉमा एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग से डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना, डॉ. आनंद पी जोशी व डॉ. श्रीधर राव, जनरल सर्जरी से डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. सुबीर श्रीवास्तव व डॉ. अनिल कर्णवत, जनरल फिजिशियन विभाग से डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. एस.एन. पांडे व डॉ. विजय सेन तथा फिजियोथेरेपी विभाग से डॉ. बिकम सिंह अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रीय आमजनों से शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8349313151 पर संपर्क किया जा सकता है।
Exit mobile version