छतरपुर| मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर दीवान जी का पुरवा गांव के पास एक वाहन के कुएं में गिर जाने से वाहन सवार छह लोगों की मौत हो गई. महाराजपुर पुलिस थाने के प्रभारी जेड वाय खान ने बताया कि एक वाहन कुएं में गिर गया, जिससे वाहन सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोगों को बचा लिया गया. उन्होंने बताया कि कुएं में कोई घेराबंदी नहीं थी और इसलिए चालक कुएं को देख नहीं पाया और वाहन उसमें गिर गया. खान ने बताया कि वाहन सवार लोग पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के स्वासा गांव के रहने वाले थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिये जा रहे थे.
