Home Latest प्राचार्य पदोन्नति की पीएससी में डीपीसी कंप्लीट

प्राचार्य पदोन्नति की पीएससी में डीपीसी कंप्लीट

धमतरी | छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा व्याख्याता,व्याख्याता(एल बी) एवं प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य पदोन्नति हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को 2934 पदों की डीपीसी 10 मार्च को कंप्लीट हो गयी।छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के घटक संगठन के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला , छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता और प्राचार्य पदोन्नति फोरम के सक्रिय पदाधिकारी और जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी महासंघ एवं संयुक्त मोर्चा तथा प्रधान पाठक मंच के पदाधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि डीपीसी की कार्यवाही विवरण तैयार कर लोक सेवा आयोग, छगंऔर सचिव स्कूल शिक्षा को पदस्थापना आदेश जारी करने के लिए भेजेंगे, पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से कराए जाने की पूर्ण संभावना है।प्राचार्य पदोन्नति फोरम के सभी घटक संगठनों के प्रांताध्यक्ष साथियों के सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद। प्राचार्य पदोन्नति के लोक सेवा आयोग में डीसी पूर्ण होने की हेतु , सभी संयुक्त मोर्चा संघ के घटक संगठन और मिडिल प्रधान पाठक प्राचार्य पदोन्नति मंच संचालक लोक शिक्षण और मंत्रालय में धरना / प्रदर्शन कर पीएससी में प्रेषित प्राचार्य की सूची में डीपीसी कराने में सक्रिय पदाधिकारीयो / सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Exit mobile version