महापौर रामू रोहरा एवं जनप्रतिनिधियों ने हितग्राही को सौंपा भवन अनुज्ञा पत्र
धमतरी | प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्का मकान बनाने का सपना साकार करने की दिशा में नगर निगम धमतरी द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सदर दक्षिण वार्ड निवासी सीमा सोनकर/रामबिसाल सोनकर को महापौर श्री रामू रोहरा एवं पार्षद की उपस्थिति में भवन अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।
भवन अनुज्ञा पत्र मिलने से हितग्राही परिवार को अपना पक्का मकान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का उद्देश्य पात्र परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना तथा सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का सपना पूरा करना है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती अनीता अग्रवाल, पार्षद श्रीमती नम्रता माला पवार तथा आवास योजना से संबंधित नेहा सिन्हा उपस्थित थीं।







