Home Latest प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने पदभार...

प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

धमतरी/रायपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पदभार ग्रहण का कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 9 अक्टूबर को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी थे। अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने किया।

भाजपा महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना कर किया गय। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय स्तर पर निर्देशानुसार प्रदेश के सभी 405 मंडलों में संगठन की कार्यकारिणी बन चुकी है। प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल स्तर पर मजबूती से चुनाव के कमर कसकर तैयार जो आने वाले चुनाव सभी का समर्थन भरोसा हासिल कर सरकार बनाएंगे।

प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष की बात की सराहना करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए अध्यक्ष भरत वर्मा के नेतृत्व में आने वाले दिनों में मोर्चा और सशक्त होकर कार्य करेगा उन्होंने यह भी कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी पिछड़ा वर्ग के समाजों व उप समाजों की सूची बनाकर उनके मुख्य से मिलकर सामाजिक सम्मेलन करना है।

प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सैनिक की तरह कार्य करना है। युद्ध की तरह चुनाव में तैयार रहना है उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में मोर्चा को विशेषकर ओबीसी वर्ग के लोगों को लेकर कार्यक्रम हुआ सम्मेलन करना है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीति से ओबीसी वर्ग के लोग प्रदेश में खासे नाराज है।

प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि मात्र 1 वर्ष का समय मोर्चा को मिला है। प्रवास करना है सभी ओबीसी वर्ग समाजों की सूची बनाकर संपर्क अभियान करना है। पूर्व में भाजपा की सरकार बनी थी उसमें ओबीसी वर्ग के लोगों की बड़ी भूमिका थी। पुन: ओबीसी वर्ग के लोगों को लेकर भाजपा की सरकार बनाने में मोर्चा अपनी भूमिका निभाएगी यह कहते हुए उन्होने नए अध्यक्ष भरत वर्मा को बधाई दी। बैठक में संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी बड़े वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में यह संभव है कि छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष जैसे प्रमुख पद पर दायित्व दिया जा सकता है उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कम समय में 9 जिलों का दौरा किया और लगातार जल्द से जल्द सभी जिलों का दौरा व प्रवास होगा सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है जल्द से जल्द सभी समाजों को लेकर सामाजिक सम्मेलन करना है 95 जाति के समाज व छोटे-छोटे समाजों को लेकर सम्मेलन करना है।

पदभार ग्रहण के कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी में प्रदेश उपाध्यक्ष सांतानु साहू, खिलावन साहू , प्रदेश मंत्री देवदत्त साहू, मनोज गुप्ता, प्रदेश कार्यालय मंत्री चूड़ामणि निर्मलकर, भगवान यादव, मीडिया प्रभारी छगन साहू, श्रवण यदु, देवेंद्र जायसवाल,होरीलाल सिन्हा, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर सूनील चौधरी रायपुर ग्रामीण राजेश साहू, बेमेतरा जिला अध्यक्ष दीपेश साहू, अखिलेश कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थें।

Exit mobile version