Home Latest  प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024

 प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024

धमतरी  | जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में छ. ग. राज्य स्तरीय मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता दिनांक 22 सितंबर दिन रविवार को स्थानीय गुजराती समाज के भवन में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 40 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में विभिन्न केटेगरी में प्रतिस्पर्धा होती है।
(1) 40 वर्ष से उपर महिला व पुरुष वर्ग
(2) 50 वर्ष से उपर महिला व पुरुष वर्ग
(3) 60 वर्ष से उपर महिला व पुरुष वर्ग
(4) 65 वर्ष महिला व पुरुष वर्ग
(5) 70 वर्ष महिला व पुरुष वर्ग
(6) 65 वर्ष महिला व पुरुष वर्ग
(7) 75 वर्ष महिला व पुरुष वर्ग
उक्त प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग में राज्य से लगभग 125 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए आते हैं। सभी वर्गो के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को नगद व मोमेंटो से पुरस्कृत किया जाता है।

राज्य भर से आए सभी खिलाड़ियों के लिए धमतरी जिला टेबल टेनिस संघ सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन व शाम को हाई टी की व्यवस्था करता है। धमतरी जिला टेबल टेनिस संघ की आत्मीयता व शानदार व्यवस्था व आयोजन के कारण प्रदेश भर के खिलाड़ी धमतरी आने को लालायित रहते हैं। शहर के कोई भी खिलाड़ी जो इन वर्गों में आते हों अगर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हों तो सिटी क्लब में राजेश शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। धमतरी जिला टेबल टेनिस संघ 7 वीं बार इस प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। उक्त जानकारी संघ के सचिव राजेश शर्मा ने दी है।

Exit mobile version