Home Latest पोस्ट ऑफिस वार्ड में विकास कार्यों का भूमिपूजन

पोस्ट ऑफिस वार्ड में विकास कार्यों का भूमिपूजन

शहर विकास को नई दिशा देने निरंतर हो रहे जनहितकारी कार्य – महापौर रामू रोहरा

धमतरी | नगर पालिक निगम धमतरी अंतर्गत पोस्ट ऑफिस वार्ड में विभिन्न जनहित एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वार्डवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को और अधिक सुविधायुक्त एवं सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मरादेव मंदिर मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य जिसकी लागत राशि ₹2.80 लाख है, एवं गिरधर पटेल घर से सोनकर फार्म हाउस तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य जिसकी लागत राशि ₹4.55 लाख है, का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री रामू रोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने की। विशिष्ट उपस्थिति में श्री विजय मोटवानी, वार्ड पार्षद श्रीमती चंद्रभागा साहू सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल एवं धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस वार्ड में होने वाले ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे तथा आने वाले समय में वार्ड का स्वरूप और बेहतर होगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगें पूरी की जा रही हैं। धार्मिक स्थल का सौंदर्यीकरण क्षेत्र की आस्था और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, वहीं सी.सी. रोड निर्माण से आमजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहा है और आगे भी विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य विभा चंद्राकर,पार्षद अज्जू देशलहरे,संतोष सोनकर,शैलेन्द्र रजक,कविंद्र जैन,रोहिताश मिश्रा,गौरव मगर,मुकेश शर्मा, अशोक सिन्हा,नंदू लोधी,सीमा चौबे,चन्द्रहास कहर, जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में क्षेत्र के नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Exit mobile version