Home आयोजन पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शहीद केशव के स्मारक स्थल पहुंचकर दी...

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शहीद केशव के स्मारक स्थल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

धमतरी| पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला धमतरी के पूर्व सैनिकों ने शहीद केशव निषाद के गाँव भंवरमरा जाकर उनकी स्मृति में बने स्मारक स्थल पहुँचकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई |  शहीद के माता-पिता का सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष केपी साहू, पूर्व सैनिक जोहर लाल मंडावी, पूर्व सैनिक चमन लाल ध्रुव, पूर्व सैनिक गंगापुरी गोस्वामी, पूर्व सैनिक ओम प्रकाश साहू तथा ग्राम भंवरमरा के सरपंच अशोक कुमार, राहुल एवं गाँव के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के साथ राजभवन में ली गई तस्वीर शहीद के माता-पिता को भेंट की गई |

Exit mobile version