Home घटना  पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रुव नहीं रहे, इलाज के दौरान निधन,...

 पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रुव नहीं रहे, इलाज के दौरान निधन, सीएम ने जताया शोक

धमतरी| छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में ट्रायबल मंत्री रहे पूर्व विधायक माधव सिंह ध्रुव का निधन हो गया है। माधव सिंह ध्रुव धमतरी के सिहावा के रहने वाले थे। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। 21 अक्टूबर को उन्हें गंभीर हालत में धमतरी से रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल लाया गया था। यहां पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूर्व मंत्री माधव सिंह के ध्रुव के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने दुःख जताते हुए श्रधांजलि दी है ।माधव सिंह ध्रुव मध्यप्रदेश शासनकाल में जल संसाधन मंत्री रहे| उसके बाद छत्तीसगढ़ की पहली कांग्रेस सरकार में ट्रायबल मंत्री के पद पर भी रहे है। माधव सिंह ध्रुव के निधन पर धमतरी जिले में शोक की लहर है। कांग्रेस और बीजेपी सभी ने निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने  माधव सिंह ध्रुव के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Exit mobile version