पुलिस और प्रशासन तिर्रा पहुंचा जल्द ही विवाद सुलझाने के प्रयास

535

धमतरी | डूबान क्षेत्र में बसे तिर्रा गांव में दो संप्रदायों के बीच जमीन को लेकर विवाद है यह क्षेत्र धमतरी ब्लॉक मे  आता है  उस मामले में  पहल करते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा और पुलिस अधिकक्षक प्रफुल्ल ठाकुर 13 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे तिर्रा पहुंचे और रात 3 बजे तक तिर्रा मे रहकर दोनों पक्षो से समस्या के निराकरन के लिए सार्थक चर्चा की । दुर्गा विसर्जन में विवाद ना हो इसे देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। तिर्रा में दो समुदायों के बीच जो विवाद चल रहा है, वह  2010 से  है। 12 अक्टूबर को गांधी मैदान में विहिप द्वारा जो धरना प्रदर्शन किया गया था उसमें गांव के श्री निषाद ने प्रशासन से  कहा था कि विसर्जन के लिए उन्हें अनुमति दी जाए या फिर वह बलपूर्वक उस रास्ते से निकलेंगे। इस बात को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर और एसपी दोनों मौके पर पहुंचकर सुलह के लिए बातचीत का दौर शुरू कर दिया। यहाँ शीतला मंदिर के निर्माण पर पूर्व एसडीएम द्वारा रोक लगा दी गई थी। जिसके हटाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। विवादित श्मशान घाट और कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन कराने की भी मांग की गई है।

गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर 14 अक्टूबर सुबह से पाबंदी लगा दी गई है। शुरुआती समय में दोनों समुदाय के लोग प्रशासन से बात नहीं करना चाहते थे। इस बीच हिंदू संगठन के लोगों ने मध्यस्थता की। इसके बाद विसर्जन के लिए हल निकाला गया। जिस रास्ते में विवाद है वहां 25 लोगों को जाने की अनुमति दी गई। बाकी लोगों को अन्य रास्ते से भेजा गया। गांव के चारों ओर बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं।

कलेक्टर और एसपी की लोग कर  रहे  तारीफ  पूर्व में कई कलेक्टर और एसपी भी आए लेकिन किसी ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और  यहां का मामला हमेशा विवादास्पद रहा है। इस बार दोनों अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। श्मशान घाट और कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद है पर अब दोनों अधिकारियों के रुचि लेने से ऐसा लगने लगा है की ये मामला जल्द ही सुलझ जाएगा | धमतरी कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि तिर्रा का मामला पुराना है जिसे सुलझाया जाना आवश्यक है। इस विवाद को सुलझाने में दोनों पक्षों का साथ के साथ सभी प्रयास जरूरी है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि विवाद का हल निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन गांव तक पहुंचा है।सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। जल्द ही इस समस्या का हल निकाल लेंगे।