Home Latest पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा अमृत...

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा अमृत छाव का किया गया रंग रोगन एवं मरम्मत कार्य

मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस के लिए रखा गया है मटके में शीतल जल

यातायात पुलिस धमतरी द्वारा लगातार किये जा रहे हैं सराहनीय कार्य

 धमतरी | पुलिस अधीक्षक प्रंशात ठाकुर द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात  मणीशंकर चंद्रा को यातायात पुलिस के लिए बनवाये गये “अमृत छाव” को रंग रोगन एवं मरम्मत कार्य के लिए निर्देशित किया गया था।

जिसके परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात पुलिस के सुविधा को ध्यान में रखते हुए।
अमृत छॉव का रंग रोगन एवं मरम्मत कार्य करवाया गया एवं पीने के लिए मटकी में शीतल जल रखवाया गया है |

यातायात पुलिस कर्मचारियों द्वारा गर्मी के दिनों में 40 से 45 डिग्री सेल्सियस गर्मी में लगातार खड़े रहकर ड्यूटी करते हैं।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके पीने के लिए मटके में पानी एवं कुछ देर आराम करने के लिए छॉव कि व्यवस्था कि गई है।
जो यातायात पुलिस कर्मचारियों के हित में है एवं उनके सुविधा लिए छाँव एवं पानी कि व्यवस्था कि गई है।

इससे यातायात पुलिस के कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी एवं उनको गर्मी से राहत एवं सुविधा मिलेगी। ताकि वह पुनः अपने ड्यूटी पर तैनात हो सकेगा।

Exit mobile version