Home घटना परिजनों को शादी मंजूर नहीं , युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी...

परिजनों को शादी मंजूर नहीं , युवती ने गंगरेल बाँध में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की

धमतरी| प्रेमी के साथ शादी नहीं होने पर ग्राम शकरवारा की एक युवती ने गंगरेल बाँध में  कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की | समय रहते आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया | जिसके बाद रुद्री पुलिस को सूचना दी गई | जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शकरवारा की युवती ने एक लड़के के साथ प्रेम विवाह किया था |

लेकिन उनका दाम्पत्य जीवन  ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों में तलाक हो गया। इस बीच युवती का उनकी बुआ के लड़के के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गया और उसे से शादी करना  चाहती थी लेकिन यह परिवार को मंजूर नही था| शनिवार की सुबह युवती ने अंगारमोती मंदिर के पीछे बांध में खुदकुशी की कोशिश की, जिसे ट्रस्ट वालों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची| बयान लेने के बाद युवती  को परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Exit mobile version