Home Uncategorized पत्नी बनाकर रखने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

पत्नी बनाकर रखने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

थाना अर्जुनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

थाना अर्जुनी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने प्रार्थिया महिला को शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया अर्जुनी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  है  |

 

धमतरी | 07 अगस्त  को प्रार्थिया थाना अर्जुनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम अछोटा निवासी भूपेंद्र देवांगन ने उसे बहला-फुसलाकर, शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी धमतरी में आरोपी भूपेंद्र देवांगन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 214/21 धारा 376 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला संबंधी गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को मिलने पर थाना प्रभारी अर्जुनी को त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन ने आरोपी की पतासाजी करने विश्वसनीय मुखबिर लगाए तथा तत्परता से अपनी टीम के साथ आरोपी भूपेंद्र देवांगन के सकुनत में दबिश दिया। आरोपी भूपेंद्र देवांगन के मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी भूपेंद्र देवांगन पिता डेरहा राम देवांगन उम्र 32 वर्ष साकिन राजीव नगर अछोटा थाना अर्जुनी जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस प्रकार थाना अर्जुनी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी भूपेंद्र देवांगन को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।

Exit mobile version