Home आयोजन पंडित दीनदयाल के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

पंडित दीनदयाल के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

नगरी | जनसंघ के प्रथम महामंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, कुशल संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के पुरोधा, ग्राम्य विकास के जनक, पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की  जयंती पर  भाजपा मंडल नगरी के भाजपाईयों ने  उनकी प्रतिमा पर  माल्यार्पण  किया  और  उनके  बताये  रास्ते  पर चलने का संकल्प  लिया |

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पिंकी शिवराज  शाह,  जिला महामंत्री प्रकाश  बैस , जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, जिला पूर्व महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, महामंत्री रामगोपाल साहू, विनीता कोठारी, लखन लाल साहू, सरिता साहू डॉक्टर घनाराम साहू, महेंद्र कौशल इत्यादि उपस्थित थे।

Exit mobile version