निडरता का दूसरा नाम राहुल गांधी – गौतम वाधवानी

133

धमतरी । भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गौतम वाधवानी सचिव योगेश साहू ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर के बॉर्डर लखीमपुर से शामिल हुए जो की यात्रा सुबह 7बजे से रोजाना प्रारंभ होकर दोपहर 2बजे तक समापन प्वाइंट में रुकती हे उसके बाद वह सभा या प्रेस कान्फ्रेस करते है लोकल व्यापारी सामाजिक धार्मिक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करते हे जिला कठुआ, सांबा, विजयपुर, सतवारी, नरवाल,जम्मू होते हुए कश्मीर की ओर आगे बड़ रही हे इस बीच जो भी मंदिर मिलते हैl

सब पर माथा टेक राहुल गांधी आगे बढ़ रहे हे राहुल जी के सुरक्षा घेरे के बीच में उनके पीछे कदम से कदम मिलाकर यात्रा में चल रहे यात्रा में जम्मू कश्मीर घुसते ही शिवसेना के सांसद संजय राउत यात्रा से जुड़े फिल्म स्टार उर्मिला मातोंडकर भी शामिल हुई गायक, रिटायर्ड फौजी, गोल्ड मेडल प्राप्त बच्चे, भी उनके साथ जुड़ रहे यात्रा नरवाल पहुंचने एक दिन पहले नरवाल में दो बम विस्फोट हुए जिसमे पांच लोग घायल हुए उसके बाद भी निडर निर्भीक राहुल गांधी जी अपने सुरक्षा घेरे के अंदर वहा की जनता को एक एक कर उनसे राजनीतिक आर्थिक धार्मिक मुद्दो में चर्चाएं कर रहे हे बड़े बुर्जगो युवा महिलाओं बच्चों से वह मिल रहे हे सबकी बात सुन रहे हे उनका बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद समेट वह आगे यात्रा समापन की ओर कश्मीर बड़ रहे हे।