नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की पहल से मिली दुगली में नए धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति 

277

धमतरी | प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत इस वर्ष 1 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है |धान खरीदी प्रक्रिया में सहूलियत लाने के लिए प्रदेश में नए-नए खरीदी केंद्र की शुरुआत की गई है। धमतरी जिला के नगरी विकासखंड दुगली क्षेत्र के लगभग 12 गांव के किसानों को धान बेचने 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर गट्टासिल्ली सोसाइटी जाना पड़ता था| किसान दुगली में धान उपार्जन केंद्र खोलने मांग प्रशासन से कर रहे थे जिस पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, क्षेत्र की विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष किसानों की इस समस्या से अवगत कराया।

जिस पर मुख्यमंत्री ने दुगली में नए खरीदी केंद्र खोलने हेतु प्रशासन को निर्देशित किया जिसका शुभारंभ सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, जिलाधीश जयप्रकाश मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, आलोक जाधव द्वारा विधि-विधान से किया गया। दुगली में नए धान खरीदी केंद्र खोलने से क्षेत्र के किसानों को अब गट्टासिल्ली नहीं जाना पड़ेगा| क्षेत्र के किसानों ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति खाद्य निगम रामगोपाल अग्रवाल, विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना का आभार व्यक्त किया है| जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशू चंद्राकर, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, पूर्व विधायक अशोक सोम, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू, सुमन साहू, तारिणी चंद्राकर, कविता बाबर, कांति कंवर, कुसुमलता साहू, मीणा बंजारे, मनोज साक्षी, कैलाश प्रजापति, करण चन्द्राकर, राजेन्द्र सोनी, बबला कश्यप, बंटी नाग, राजेश साहू, मुकेश कोसरे रवि ठाकुर, टेश्वरसिंह ध्रुव, ज्योति ठाकुर, जनपद सदस्य संतोषी साहू, नकुल ध्रुव, पुष्पा ध्रुव, कुशल नेताम, तारिका नेताम, राजिम साहू, कविता पवार, उमेश देव, चंद्रकला नेताम, राघवेंद्र वर्मा, भानेन्द्र ठाकुर, गौरीशंकर पांडेय, अख्तर खान, रामभरोसा साहू, भूषण साहू, ईश्वर साहू, शिव कुमार परिहार, कैलाश भंसाली,संदीप ध्रुव ने इस प्रयास के लिए बधाई दी है |