Home Latest नये भारतीय कानूनों की जानकारी के लिये आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला

नये भारतीय कानूनों की जानकारी के लिये आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला

0
नये भारतीय कानूनों की जानकारी के लिये आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला

 नये भारतीय कानूनों एवं सॉफ्टवेयर की जानकारी के संबंध में पुलिस कार्यालय धमतरी में आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला, कार्यशाला में जिले के सभी थाना/चौकी से सभी सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स हुए प्रशिक्षण में शामिल, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर सभी थाना /चौकी के सीसीटीएनएस.ऑपरेटरों कि नये भारतीय कानूनों की जानकारी के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी।

धमतरी | 11 जून को पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में थाना प्रभारियों एवं थाना/चौकी में पदस्थ सीसीटीएनएस. ऑपरेटर्स की हॉल ही में बने नये भारतीय कानूनो के संबंध में जानकारी देने एवं सॉफ्टवेयर के संबंध में 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नये भारतीय अपराध कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023) के संबंध में जानकारी दिया गया। धमतरी जिले के सभी थाना/चौकी में पदस्थ सीसीटीएनएस.ऑपरेटर्स अधिक संख्या में शामिल रहें। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी नए कानूनों की आवश्यकता एवं मूलभूत दृष्टिकोण में आये बदलाव के सन्दर्भ में विस्तृत व्याख्यान दिए। नए कानूनों के सन्दर्भ में बताते हुए उनके सम्बन्ध में सॉफ्टवेयर की जानकारी रखने निर्देशित किये जिससे की इनके क्रियान्वयन होंते समय किसी प्रकार की समस्या ना हो।

नये भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गई एवं विवेचको के प्रश्नों एवं शंकाओ का निराकरण किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नये भारतीय कानूनो के अनुसार अपराधों की प्रविष्टि हेतु उसकी जानकारियां देना रहा। आगे भी इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,समस्त थाना/चौकी के सीसीटीएनएस. ऑपरेटर्स एवं रीडर दिनेश चंदेल,प्रआर.विपिन पांजिया,आर.विजय शर्मा सहित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here