Home घटना नपं भखारा में 6 तथा बोरझरा में एक युवक कोरोना संक्रमित

नपं भखारा में 6 तथा बोरझरा में एक युवक कोरोना संक्रमित

भखारा | नगर पंचायत भखारा में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है |यहां दोपहर तक नगर में  6 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ग्राम बोरझरा का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। बताया जाता है कि वह मीडिया जगत से जुड़ा हुआ है |

बीएमओ डॉ यूएस नवरत्न ने बताया कि रविवार को ढाई बजे तक आई रिपोर्ट में नगर पंचायत भखारा में आधा दर्जन लोग संक्रमित मिले है। शनिवार को यहाँ की एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी| वहीं ग्राम बोरझरा का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग आगे की कार्यवाही में जुटा है |

Exit mobile version