धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अर्जुनी पुलिस ने 25 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

1

धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अर्जुनी पुलिस ने 25 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 25 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.500 बल्क लीटर देशी शराब और बिक्री की नकदी सहित कुल 2,100 रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना अर्जुनी पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोहरसी निवासी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा लोहरसी तालाब स्थित शिव मंदिर के पीछे थैले में देशी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (37 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहन लाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम लोहरसी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से रोमियो कंपनी की 25 पौवा देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 4.500 बल्क लीटर बरामद हुई, जिसकी कीमत 2,000 रुपये आंकी गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 2,100 रुपये की जब्ती की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ब) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक खोमेन्द्र भारद्वाज, आरक्षक रामकृष्ण यादव एवं जितेन्द्र कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Also Read

संबलपुर स्कूल में धमतरी पुलिस यातायात का प्रभावी जागरूकता अभियान