धमतरी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हेलीपैड पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया जोशीला स्वागत

93

धमतरी l जिला स्तरीय सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कमिश्नर रायपुर श्री श्याम धावड़े भी है।
मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी एवं जोशीले अंदाज में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद महासमुंद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी , विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा, महापौर श्री रामू रोहरा, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्री बलजीत सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, श्रीमती पिंकी ध्रुव, श्री श्रवण मरकाम, जनप्रतिनिधि श्री प्रीतेश गांधी, श्री राजेश शर्मा, श्री प्रकाश बैंस सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।