
धमतरी जिले में अब तक औसत से 6.8 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज , मगरलोड तहसील में सर्वाधिक 603.1 मिमी, नगरी में 393.9 मिमी वर्षा
धमतरी | जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। 29 जुलाई 2026 की स्थिति में धमतरी जिले में एक जून से अब तक औसतन 558.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 523.2 मिलीमीटर की तुलना में 106.8 प्रतिशत है। इससे स्पष्ट है कि जिले में अब तक सामान्य से 6.8 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से 29 जुलाई तक मगरलोड तहसील में सर्वाधिक 603.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद कुकरेल में 608.0 मिमी, धमतरी में 594.5 मिमी, बेलरगांव में 544.6 मिमी, कुरूद में 534.9 मिमी, भखारा में 633.3 मिमी तथा नगरी में 393.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
इसी प्रकार 29 जुलाई को दर्ज की गई दैनिक वर्षा में धमतरी में 92.2 मिमी, कुरूद में 85.8 मिमी, मगरलोड में 100.8 मिमी, भखारा में 96.6 मिमी, नगरी में 55.0 मिमी, कुकरेल में 105.0 मिमी तथा बेलरगांव में 100.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में मगरलोड में 123.4 प्रतिशत, भखारा में 116.7 प्रतिशत, कुकरेल में 110.2 प्रतिशत, धमतरी में 109.2 प्रतिशत, कुरूद में 108.1 प्रतिशत तथा बेलरगांव में 104.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है, जबकि नगरी तहसील में अब तक 75.8 प्रतिशत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
जिला प्रशासन ने बताया कि मानसूनी वर्षा से खरीफ फसलों को लाभ मिल रहा है। साथ ही किसानों को मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक कृषि कार्य समयानुसार करने की सलाह दी गई है।






