राजेश रायचुरा
धमतरी सहित कुरूद, मगरलोड के 20 दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से वसूली गई 23,500 रूपए जुर्माने की राशि
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों के मद्देनजर
धमतरी । श्री रजत बंसल के निर्देश पर जिला मुख्यालय में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य नियंत्रण, मुनाफाखोरी रोकने एवं किराना दुकानों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों का पालन कराने जिले में गठित दल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में धमतरी सहित कुरूद एवं मगरलोड के कुल 20 दुकानों का औचक निरीक्षण दल द्वारा किया गया। इस दौरान धमतरी के भास्कर किराना स्टोर्स कोष्टापारा, जय रामदास हरपालदास किराना स्टोर्स सदर बाजार, परसवानी मगरलोड स्थित सुमित सौरभ

इसी तरह गजानंद किराना स्टोर्स सदर रोड धमतरी, भाई कालीदास वेलजी, प्रदीप किराना स्टोर्स नारी कुरूद द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करने पर नगरनिगम अधिकारी/सचिव ग्राम पंचायत द्वारा नौ हजार रूपए एवं महावीर मेटल सदर रोड धमतरी द्वारा लाॅकडाउन के नियमो का उल्लंघन करने पर पांच हजार रूपए, महादेव प्रोव्हीजन रिसाईपारा वार्ड धमतरी द्वारा तौल मशीन का विधिक माप विभाग में पंजीकृत नहीं किए जाने पर विधिक माप अधिकारी द्वारा पांच हजार रूपए जुर्माना राशि की वसूली की गई। इस तरह आज दल द्वारा कुल 23,500 रूपए की वसूली की कार्रवाई की गई। इस मौके पर दल द्वारा सभी दुकानदारों को सही मूल्य पर सामग्री विक्रय करने, सोशल डिस्टेंसिंग तथा उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए दैनिक उपभोग की वस्तुओं का मूल्य प्रदर्शित करने की समझाईश दी गई। गौरतलब है कि जांच दल में राजस्व, खाद्य, नापतौल, नगरनिगम, मण्डी, खाद्य एवं प्रसाधन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।