Home Uncategorized धमकी देकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी जेल दाखिल

धमकी देकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी जेल दाखिल

मगरलोड पुलिस की कार्यवाही

मगरलोड ।  घर में घुसकर कर जान से मारने की धमकी देकर युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  है | घटना थाना अंतर्गत एक गाव की है | नागेन्द्र नाग पिता जगीत राम उम्र 27 वर्ष ग्राम अमलीडीह ने अकेली पाकर उसके घर में  घुसकर  छेड़छाड़ करने लगा | आवाज सुनकर उसकी माँ आई तो आरोपी वहां से भाग गया। फिर  आरोपी  थोड़ी देर बाद तलवार लेकर घर मे गया और छेड़छाड़ की बात को जान से मारने की धमकी देकर  किसी को नहीं बताने को कहा। पीड़िता अपनी माँ और परिजन के साथ  थाना पहुँचकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसआई सुभाष लाल ने बताया  कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी नागेन्द्र नाग ग्राम अमलीडीह के खिलाफ धारा  454,354,323,506,25,27 आम्स एक्ट पंजीबद्घ कर रिमांड में जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version