
धमतरी पुलिस का अवैध शराब पर कड़ा प्रहार: दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही,दो आरोपी गिरफ्तार,महुआ शराब व देशी शराब जप्त,मगरलोड पुलिस की सतर्कता: मुखबिर सूचना पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही, अवैध कारोबारियों पर शिकंजा
धमतरी । पुलिस का सतत् अभियान : मादक पदार्थों शराब, गांजा व नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी जिले में पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सघन एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, सभी थाना/चौकी प्रभारियों को ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात कर क्षेत्र में सक्रिय अवैध कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। प्रथम कार्यवाही: मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम मडेली निवासी परशुराम कमार (उम्र 30 वर्ष) के विरुद्ध शराब रेड की कार्यवाही की गई। आरोपी अपने कब्जे में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करते पाया गया।
▪️ जप्त सामग्री:
▪️ 10 लीटर महुआ शराब (कीमती 1,500/-रूपये)
▪️ बिक्री रकम 900/-रूपये
▪️ कुल जुमला कीमती: 2,400/-रूपये
उक्त सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी परशुराम कमार के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
दूसरी कार्यवाही: थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम मोहेरा में एक महिला दिलेश्वरी प्रजापति को अपने घर के आंगन (आवास पारा) में अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। जप्त सामग्री: 23 पौवा देशी शराब (कीमती 1,840/-रूपये)बिक्री रकम 720/-रूपये कुल जुमला कीमती: 2,560/-रूपये आरोपिया के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपियों के नाम: परशुराम कमार, पिता लक्ष्मण कमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी – ग्राम मडेली, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)दिलेश्वरी प्रजापति, पति देवनारायण प्रजापति, उम्र 45 वर्ष, निवासी – वार्ड क्र. 11, मोहेरा, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, हेरोइन (चिट्टा) एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।






