Home Uncategorized दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार ,थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही

धमतरी | 14 जनवरी के दोपहर प्रार्थिया थाना सिटी कोतवाली में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि  08 जनवरी  को दानीटोला निवासी सूरज सोनी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रार्थिया द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को देने कहने पर सूरज सोनी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट भी किया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी सूरज सोनी के विरुद्ध धारा 376, 506, 323 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बी.पी. राजभानु को मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली नवनीत पाटिल अपने थाना से सहायक उप निरीक्षक संतोषी नेताम व अन्य स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी पर रवाना हुए। इसी दरमियान मुखबीर सूचना के आधार पर तड़के आरोपी सूरज सोनी के सकुनत में दबिश देकर पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी सूरज सोनी पिता लखन लाल सोनी उम्र 36 वर्ष साकिन जैविक खाद रोड दानीटोला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।इस प्रकार थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी सूरज सोनी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।

Exit mobile version